offer marketing
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल क्या है - What is MS Excel in Hindi - माइक्रोसॉफ्ट एक्सल को MS Excel नाम से भी जाना जाता है यह Microsoft Office Suite के साथ आने वाला Spread Sheet Program है Ms Excel में Data को Tabular Format में Open, Create, Edit, Format, Calculate किया जाता है इस Post में हम जानने वाले हैं कि Ms Excel क्या है और इसे कैसे उपयोग करते हैं केसे आप Ms Excel में विभिन्न फार्मूला लगाकर Report तैयार कर सकते हैं इसके साथ ही हम जानेंगे Ms Excel Use करने में किन Keyboard Shortcut Key का इस्तेमाल किया जाता है तो आईये जानते हैं Ms Excel क्या है और Ms Excel को कैसे Use करते हैं -
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल क्या है - What is MS Excel in Hindi
Microsoft excel को Ms Excel या Excel के नाम से भी जाना जाता है यह एक Spreadsheet Program है जो Data को Tabular Format में तैयार करने के काम में लायी जाती है Ms Word के बाद यह दूसरा और सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जाने वाला Software है इसकी विशेषताओं की वजह से यह लाखों Accountant ओर Office Employee की पहली पसंद है अगर आपको Microsoft Excel चलाना आता है तो आप ऑफिस के कई घण्टों का काम मिनटों में कर सकते हैं
Microsoft excel के अन्दर ढेर सारे Formulae दिये गये होते हैं जिसे किसी भी Spreadsheet पर Apply करने पर बडी जटिल Calculation भी मिनटों में Automatic तरीके से की जा सकती है इन Formulas को आप अगर एक बार Sheet में Save कर लेते हैं तो हर महीने Repeat होने वाले कामों को आप चुटकियों में तैयार कर सकते हैं Microsoft excel में बडी आसानी से Salary chart, Office employee, Database management, Billing
Software, stock management Software तैयार किये जा सकते हैं
एम एस एक्सेल की विशेषताएं
- Features of MS Excel IN Hindi
·
Ms Excel का User Interface बहुत ही आसान है Microsoft ने इसे कुछ इस तरह से डिजाइन किया है कि कोई भी व्यक्ति कुछ ही समय में Ms Excel की Basic Training लेकर अपना का शुरू कर सकता है
·
यह दुनिया का सबसे भरोसेमंद Spread Sheet Program है इसके बगैर Computer ज्ञान अधूरा है जटिल से जटिल Calculation को एम0एस0 एक्सेल की सहायता से बडी आसानी से किया जा सकता है अगर आपने एक बार एम0एस0 एक्सेल सीख लिया तो आपको कहीं न कहीं जरूर काम आयेगा
·
एम0एस0 एक्सेल का डिजाइन कुछ इस तरह का होता है जिसमें आपको Automatic Table बने हुए मिलते हैं टेबल बनाने की आवश्यकता नहीं होती आप एक्सेल को ओपन कीजिये और आप Data Entry शुरू कर सकते हैं
·
MS Excel Formulas काम को और भी आसान बना देते हैं अगर आप एक्सेल फार्मूलों का बेसिक ज्ञान ले लेते हैं तो कई घण्टों का काम मिनटों में एक्सेल के फार्मूलों की सहायता से किया जा सकता है जो कि ऑटो अपडेटेड भी होते रहते हैं
·
एम0एस0 एक्सेल में एक सीट से दूसरी सीट को और एक फाइल से दूसरी फाइल को भी लिंक किया जा सकता है आपके पास चाहे कितना भी बडा डाटा हो एक्सेल उसे हैण्डल कर लेगा
·
एम0एस0 एक्सेल के माध्यम से आप Automatic chart और Dashboard बना सकते हो
एम0एस0 एक्सेल के महत्वपूर्ण भाग - Important parts
of MS Excel in Hindi
एक्सेल में वर्क बुक क्या होती है - What is Work Book in Excel in Hindi
एक्सेल की फाइल को वर्कबुक कहते हैं एक वर्कबुक में कई सारी वर्कशीट हो सकती हैं दूसरे शब्दों में वर्कबुक वर्कशीट का कलेक्शन होता हे एक्सेल की एक वर्कबुक में अधिकतम 255 वर्कशीट जोडी जा सकती हैं या बनाई जा सकती हैं
एक्सेल में वर्कशीट क्या होती है - What is a
Worksheet in Excel in Hindi
वर्कशीट एम0एस0 एक्सेल का सबसे महत्वपूर्ण भाग है जो हमें एम0एस0 एक्सेल खोलते समय ही दिखाई दे जाता है इसमें एक शीट होती है जो रॉ और कालम से मिलकर बनी होती है इस वर्कशीट में ही सारा काम किया जाता है आप कोई भी अंक या लेटर इस वर्कशीट में टाइप करते हैं पहली बार एक्सेल ओपन करने पर वाई डिफाल्ट तीन वर्कशीट खुलती हैं जिसे Sheet-1 Sheet-2 and Sheet-3.... के नाम से दर्शाया जाता है
एक्सेल में रॉ क्या होती है- What is Raw in
Excel in Hindi
एक्सेल में Horizontal Block को Raw कहते हैं एक्सेल में रॉ को 1,2,3 से प्रदर्शित किया जाता है एक एक्सेल शीट में अधिकतम रॉ की संख्या 1048576 रॉ आ सकती हैं यह उपर से नीचे की ओर बढती जाती हैं
एक्सेल में कॉलम क्या होते हैं - What is Columns
in Excel in Hindi
एक्सेल में Vertical Block को कॉलम कहा जाता है इसे A, B, C, D से प्रदर्शित किया जाता है वर्तमान में एक्सेल 2019 में अधिकतम कॉलम की संख्या 16384 है यह कॉलम एक्सेल में वायें से दायें की ओर होते हैं
एक्सेल में सेल क्या होते हैं- What is Cells in Excel
in Hindi
एक्सेल में एक Cell का मतलब वह स्थान होता है जहां एक रॉ और कॉलम मिलता है या Intersection करता है किसी Cell का नाम रॉ और कॉलम के नाम को मिलाकर ही बनता है उदाहरण के लिए अगर किसी Cell का नाम “A1” है तो उसमें “A” Column है और “1” Raw है
एक्सेल में फार्मूला क्या होता है - What is The
Formula in Excel
एक्सेल के Cell में आप को भी वेल्यू आप टाइप करते हैं उसे जोडने,घटाने, भाग देने के लिए एक खास सूत्र टाइप किया जाता है जिसमें Cell references,
Values, Functions का एक खास क्रम होता है जो Values के अनुसार Result देता है एक्सेल में एक फार्मूला हमेशा = (equal) के साथ शुरू होता है
एम0एस0 एक्सेल कैसे ओपन करें - How to open MS Excel in Hindi
·
एम0एस0 एक्सेल को आप दो प्रकार से Open कर सकते हैं पहला Start Button पर Click कीजिये माइक्रासाफ्ट ऑफिस को सलेक्ट कीजिये ओर उसके बाद एम0एस0 एक्सेल को ओपन कीजिये
·
Windows+R को Keyboard पर press कीजिये और Type कीजिये Excel जिससे एम0एस0 एक्सेल ओपन हो जायेगा
एमएस एक्सेल के कीबोर्ड शॉर्टकट -
MS Excel Keyboard Shortcuts in Hindi
|
नई वर्कबुक बनाने के लिए
|
Ctrl+N
|
|
वर्कबुक ओपन करने के लिए
|
Ctrl+O
|
|
वर्कबुक सेव करने के लिए
|
Ctrl+S
|
|
शीट का प्रिंट प्रिव्यू देखने के लिए
|
Ctrl+F2
|
|
वर्कशीट का प्रिंट निकालने के लिए
|
Ctrl+P
|
|
एक्सेल को बंद करने के लिए
|
Alt+F4
|
|
बोल्ड करने के लिए
|
Ctrl+B
|
|
इटेलिक करने के लिए
|
Ctrl+I
|
|
अन्डर लाइन करने के लिए
|
Ctrl+U
|
|
अगली वर्कशीट में जाने के लिए
|
Ctrl+Page Down
|
|
पिछली वर्कशीट में जाने के लिए
|
Ctrl+Page Up
|
|
वर्कशीट में फाइण्ड करने के लिए
|
Ctrl+F
|
|
वर्कशीट में रिप्लेस करने के लिए
|
Ctrl+H
|
|
Cell को Date फारमेट में बदलने के लिए
|
Ctrl+Shift+#
|
|
Cell को करेंसी फारमेट में बदलने के लिए
|
Ctrl+Shift+&
|
|
Cell को परसेंट फारमेट में बदलने के लिए
|
Ctrl+Shift+%
|
|
Cell को Time फारमेट में बदलने के लिए
|
Ctrl+Shift+@
|
|
Chart बनाने के लिए
|
F11
|
|
शीट को रीफ्रेश करने के लिए
|
F9
|
|
Go To कमाण्ड Open करने के लिए
|
Ctrl+G
|
एम0एस0 एक्सेल कैसे सीखें - How To Learn MS Excel in Hindi
अगर आप एम0एस0 एक्सेल सीखना चाहते हैं तो नीचे दिये गये वीडियों को क्रमानुसार एक-एक करके देखते जाईये इन सभी वीडियो में सरल हिन्दी भाषा में Microsoft Excel को शुरू से लेकर अंत तक सिखाया गया है जिससे आप बहुत ही कम समय में एक्सेल को आसानी से सीख सकते हैं -
Ms Excel Basic Knowledge in Hindi | MS Excel
Introduction
Excel Basic Knowledge in Hindi | MS Excel Introduction | Part 1 -
Microsoft Excel एक बहुत ही उपयोगी Office Software है, आज कल आप तो जानते ही हैं, कि Office में वर्कलोड कितना बढ गया है, हर माह बहुत सारा डाटा तैयार करना पडता है, जिसमें सबसे बडी समस्या आती है, Calculation करने की, और उसके लिये ज्यादातर लोग कैल्यूलेटर की मदद लेते हैं, कैल्यूलेटर छोटी मोटे हिसाब किताब के लिये तो सही है लेकिन अगर हिसाब किताब बडे स्तर का है और प्रोफेशनल हैं, तो Excel से अच्छा विकल्प और कोई नहीं है
No comments:
Post a Comment